गंगूबाई हंगल : ‘गानेवाली’ जैसे तानों से लड़कर शास्त्रीय संगीत में बुलंदियां छूने वालीं गायिका

IANS | July 20, 2025 6:15 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक ऐसी आवाज, जिसने न केवल रागों को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक बाधाओं को तोड़कर एक मिसाल कायम की। वह थीं गंगूबाई हंगल। लोग उनको ‘गानेवाली’ कहकर ताना देते थे। उन्होंने अपनी दमदार आवाज और किराना घराने की गायकी से संगीत जगत में ऐसी जगह बनाई है, जिसको कोई भर नहीं सकता है। 21 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि है।

सावन विशेष : ‘जगन्नाथ की नगरी’ पुरी का मार्कण्डेश्वर मंदिर, जहां समंदर के कोप से भोलेनाथ ने की थी भक्त की रक्षा

IANS | July 20, 2025 5:10 PM

पुरी, 20 जुलाई (आईएएनएस)। सावन के पवित्र महीने में भक्तगण भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए हैं। देशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ है। भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी में मार्कण्डेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। यह मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी खास है, जहां भगवान शिव ने अपने भक्त मार्कंडेय को समुद्र के कोप से बचाया था।

सीसीटीवी निगरानी में हो रही यात्रा, उपद्रवियों की पहचान के बाद पोस्टर होंगे जारी : सीएम योगी

IANS | July 20, 2025 3:42 PM

मेरठ/लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कांवड़ यात्रा के पवित्र अवसर पर शिवभक्तों का स्वागत कर उनकी श्रद्धा को सम्मान दिया। मेरठ में उन्होंने स्वयं सड़क पर उतरकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की, वहीं कुछ जिलों में हेलिकॉप्टर से पुष्प बरसाकर श्रद्धा को नमन किया।

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- यात्रा को बदनाम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

IANS | July 20, 2025 1:27 PM

लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर मेरठ पहुंचे। हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों से सतर्क और जिम्मेदार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां श्रद्धा और भक्ति का माहौल है, वहां कुछ लोग इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी।

सावन मास की कामिका एकादशी: दुर्लभ संयोग का हो रहा निर्माण, ऐसे करें महादेव-नारायण की पूजा

IANS | July 20, 2025 9:01 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। सावन मास का पहला सोमवार 21 जुलाई को पड़ रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत विशेष है। इस दिन भगवान शिव को समर्पित सोमवार के साथ-साथ भगवान विष्णु को प्रिय कामिका एकादशी का संयोग भी बन रहा है। इस दुर्लभ संयोग के साथ कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं।

सावन विशेष : शिवनगरी का तिलभांडेश्वर मंदिर, यहां तिल जितना बढ़ता है शिवलिंग, दर्शन से अश्वमेध यज्ञ का पुण्य

IANS | July 19, 2025 5:06 PM

वाराणसी, 19 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का पावन माह चल रहा है। ऐसे में शिवनगरी काशी, जहां की हर गली में शिव की महिमा गूंजती है, वहां कई मंदिर हैं, जो न केवल चमत्कार की कहानी कहते हैं, बल्कि भक्त और भगवान के बीच के रिश्ते को भी दिखाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है, तिलभांडेश्वर महादेव का, जो एक अनूठा चमत्कार समेटे हुए है। इस मंदिर का स्वयंभू शिवलिंग हर साल मकर संक्रांति पर तिल के बराबर बढ़ता है, जिसका उल्लेख शिव पुराण के काशी खंड में मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

IANS | July 18, 2025 11:19 PM

मोतिहारी, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार के मोतिहारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को 7,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। इसके अलावा, उन्होंने स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सावन विशेष: काशी का मृत्युंजय महादेव मंदिर, जहां ‘काल’ से नहीं भय तो ‘अमृत’ है ‘जल’

IANS | July 18, 2025 3:15 PM

वाराणसी, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बाबा विश्वनाथ की नगरी में हर मंदिर भक्तों के लिए आध्यात्मिक शांति और भक्ति का केंद्र है। ऐसा ही एक चमत्कारी मंदिर है विश्वेश्वरगंज में कालभैरव मंदिर के निकट स्थित महामृत्युंजय मंदिर, जहां भगवान शिव का यह स्वरूप भक्तों को मृत्यु के भय से मुक्ति देता है। मान्यता है कि यहां के दर्शन मात्र से मन की हर कामना पूरी होती है और मंदिर का अमृत तुल्य जल कई रोगों को दूर करता है।

प्रयागराज: शीतला अष्टमी पर मां कल्याणी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी कतार

IANS | July 18, 2025 11:45 AM

प्रयागराज, 18 जुलाई (आईएएनएस)। शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर प्रयागराज के मां कल्याणी देवी मंदिर में शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। यह व्रत मां शीतला को समर्पित है, जिसे संतान के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाता है। इस दिन भक्त मां शीतला की पूजा करते हैं और बासी भोजन का भोग लगाते हैं, जिस कारण इसे ‘बसौड़ा’ भी कहा जाता है।

'शूल योग' के दुष्प्रभावों से रक्षा करते हैं महादेव, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

IANS | July 18, 2025 9:33 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन भरणी नक्षत्र है और इसके साथ ही आज शूल योग का निर्माण भी हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अशुभ योग है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं। हालांकि, धर्म शास्त्र में कई समाधान भी बताए गए हैं।