बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 5 महिला उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी, 1 मार्च (आईएएनएस)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस लगातार उपद्रवियों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे मोईद मलिक सहित 84 उपद्रवियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी थी।