लखनऊ में सरकारी कार ने पीआरडी जवान को टक्कर मारी, ड्राइवर गिरफ्तार
लखनऊ, 24 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक तेज रफ्तार सरकारी कार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान को टक्कर मार दी। हादसे में जवान की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।