मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सेनानायके को मिली जमानत
नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। मैच फिक्सिंग मामले में श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्र सेनानायके को सोमवार को कोलंबो मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत दे दी है। इससे पहेल उन्हें मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप में खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने 6 सितंबर को गिरफ्तार किया था।