तेज गेंदबाज टिम साउदी को चोटिल अंगूठे की सर्जरी करानी होगी: एनजेडसी
क्राइस्टचर्च, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी का अंगूठा इस गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम वनडे में फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी सर्जरी की जाएगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।