भारत ने इंग्लैंड को 319 पर समेटा, 126 रन की बढ़त मिली
राजकोट, 17 फरवरी (आईएएनएस) भारत ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को लंच के बाद पहली पारी में 319 रन पर समेट दिया जिससे उसे पहली पारी में 126 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली।