वैश्विक मंच पर भारतीय क्रिकेट की बढ़ती बादशाहत, दुनिया मानती है लोहा
नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट- वैश्विक मंच पर अब एक बड़ी ताकत बन चुका है। वैसे तो यह खेल भारत की देन नहीं है लेकिन आज की तारीख में इस पर 'बादशाहत' हमारी जरूर है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) दुनिया का सबसे बड़ा अमीर बोर्ड है। दिग्गज खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया का दबदबा विश्व क्रिकेट में है। हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।