अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया (प्रीव्यू)
बेंगलुरु, 11 नवंबर (आईएएनएस) सेमीफाइनल में सबसे पहले पहुंच चुकी टीम इंडिया आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में रविवार को यहां नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अंतिम लीग मुकाबले में अपराजित रहते हुए टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में प्रवेश करने के इरादे से उतरेगी।