जोंटी रोड्स बर्थडे: सिर्फ एक फील्डर नहीं, लीजेंड क्रिकेटर भी
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स शनिवार को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। जोंटी रोड्स का नाम सुनते ही क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक ही छवि उभरती है - चीते की तरह गेंद पर लपकते हुए कैच पकड़ना, रन रोकना और रन आउट करना। 1992 के विश्व कप में इंजमाम-उल-हक को किए गए दमदार रन आउट से रातों-रात स्टार बने जोंटी रोड्स ने अपने करियर में कई ऐसे पल दिए।