आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग : एक बार फिर से टॉप-10 में पहुंचीं शेफाली वर्मा
दुबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। आईसीसी ने मंगलवार को महिला टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में एक बार फिर अपनी जगह बना चुकी हैं। 21 वर्षीय शेफाली 655 अंकों के साथ चार स्थान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं।