भारत-इंग्लैंड : एजबेस्टन में 'गोल्डन चांस', फैंस को दूसरे टेस्ट में अब जीत का इंतजार
फिरोजाबाद, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर इतिहास रचने के करीब है। भारत इस वक्त एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट खेल रहा है, जिसे जीतने से टीम इंडिया महज सात विकेट दूर है। भारत ने इस मैदान पर कभी कोई टेस्ट नहीं जीता है, लेकिन सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम की मजबूत स्थिति देखते हुए युवा क्रिकेटर्स का मानना है कि टीम इंडिया के पास जीतने का शानदार मौका है।