भारत बनाम श्रीलंका: चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टेस्ट टीम में मौका

IANS | August 9, 2026 8:53 PM

कोलंबो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

अंतिम ओवर में सिराज ने लगाई 'छक्कों की हैट्रिक', भारत ने रोमांचक अंदाज में जीता वार्म-अप मैच

IANS | August 9, 2026 6:08 PM

कोलंबो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। 9वें नंबर पर उतरे मोहम्मद सिराज ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

IANS | August 9, 2026 2:56 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने के बाद अपनी दूसरी पारी को घोषित किया है। टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

IANS | August 9, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को फिर से बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। गिल उंगली की चोट के कारण श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ जारी वॉर्मअप मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।

भारत ने वॉर्मअप मैच में 6 विकेट खोकर 357 रनों पर घोषित की पहली पारी, पडिक्कल ने जड़ा शतक

IANS | August 9, 2026 10:44 AM

कोलंबो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने अपनी पारी 6 विकेट खोकर 357 रन बनाने के बाद घोषित की।

भारत बनाम श्रीलंका: बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, धोनी का नाम भी लिस्ट में शामिल

IANS | August 9, 2026 10:15 AM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर टीम इंडिया के श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक मैच खेले हैं।

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया, शिवम बने जीत के नायक

IANS | August 9, 2026 8:08 AM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 17वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया। आउटर दिल्ली से मिले 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली की पूरी टीम 17.2 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

पंजाब में खेली जाएगी 'आईपीएल जैसी टी20 लीग', नीलामी में उतरेंगे 450 से ज्यादा खिलाड़ी

IANS | August 8, 2026 11:18 PM

चंडीगढ़, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर पंजाब अपनी टी20 लीग शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को 'शेर-ए-पंजाब टी20 लीग' का अनावरण किया। इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें और पंजाब के स्टार क्रिकेटर, जैसे शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह, शामिल होंगे।

भारत बनाम श्रीलंका: सिर्फ 3 गेंदबाज, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में चटकाए 11 विकेट

IANS | August 8, 2026 9:42 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 46 मैच खेले गए हैं, जिसमें 4 ऐसे मुकाबले रहे, जिसमें एक ही गेंदबाज ने 11-11 विकेट अपने नाम किए। श्रीलंकाई दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधन ने यह कारनामा 2 बार किया है। आइए, सभी खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रवींद्र जडेजा: श्रीलंका सीरीज में हो सकते हैं अहम, गेंद और बल्ले से रहा है प्रभावी प्रदर्शन

IANS | August 8, 2026 8:13 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। टीम इंडिया में अधिकांश युवा खिलाड़ी हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। साई सुदर्शन भी पहले टेस्ट से बाहर हैं, और रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना संदिग्ध है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए इस दौरे पर अनुभवी ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा बेहद अहम हो सकते हैं।