श्रीलंका में स्पिन के लिए मददगार पिचों पर जडेजा का अनुभव बहुत काम आएगा: दीप दासगुप्ता
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि अनुभवी रवींद्र जडेजा का स्पिन के लिए मददगार पिचों पर गेंदबाजी करने का लंबा अनुभव श्रीलंका में होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में टीम के लिए बेहद अहम होगा।