अहमदाबाद टेस्ट : 448 रन पर भारत की पहली पारी घोषित, हासिल की मजबूत बढ़त
अहमदाबाद, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित कर दी है। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 286 रन की बढ़त हासिल की है। तीसरे दिन की शुरुआत वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के साथ हुई।