बड़ी जीत से उत्साहित भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी कड़ी चुनौती
मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस) अपने पिछले टेस्ट में इंग्लैंड की महिलाओं को तीन दिन के भीतर 347 रनों के बड़े अंतर से हराने के बाद उत्साहित भारतीय महिलाएं महिला क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अपनी पहली जीत हासिल करने की उम्मीद में भिड़ेंगी।