बैडमिंटन खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को सुधारने में मदद करेगा 'खिलाड़ी प्रो', केबीए ने किया करार
बेंगलुरु, 17 नवंबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए एथलीटों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने वाले प्लेटफॉर्म खिलाड़ी प्रो (केप्रो) ने खिलाड़ियों के डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस ट्रैकिंग को बेहतर बनाने के लिए कर्नाटक बैडमिंटन संघ (केबीए) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत टेक्नोलॉजी आधारित इनसाइट्स को कर्नाटक के बैडमिंटन ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा।