करियर के आखिरी टेस्ट से पहले चोरी हुआ वॉर्नर का 'बैगी ग्रीन कैप'
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की ‘बैगी ग्रीन कैप’ चोरी हो गई है। वॉर्नर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इमोशनल अपील करते हुए कहा कि जिस किसी के पास उनका कैप हो वो प्लीज उसे लौटा दे।