'बेंगलुरु नहीं श्रीलंका जाना है', औकिब नबी ने भारतीय टीम में चयन के लम्हे को किया याद

IANS | August 13, 2026 2:17 PM

गाले, 13 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को जगह मिली है। भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले वह जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं। नबी को पिछले रणजी सीजन में उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से टीम में जगह मिली है।

द हंड्रेड: रोमांचक जीत के बावजूद पूर्व चैंपियन एमआई लंदन टूर्नामेंट से बाहर

IANS | August 13, 2026 8:24 AM

एजबेस्टन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले तीन बार से लगातार 'द हंड्रेड' पुरुष लीग का खिताब जीत रही एमआई लंदन (पूर्व नाम ओवल इनविंसिबल्स) 'द हंड्रेड' 2026 से बाहर हो गई है। बुधवार को बर्मिंघम फीनिक्स पर 2 रन की रोमांचक जीत के बावजूद, खराब रन रेट की वजह से टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

बालबर्नी का शतक बेकार, आयरलैंड को 42 रन से हराकर अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा

IANS | August 12, 2026 11:58 PM

बेलफास्ट, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने बुधवार को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले को 42 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज पर 3-1 से अपना कब्जा जमा लिया है।

अटल-जादरान की जोड़ी का कमाल, 231 रनों की साझेदारी कर अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स

IANS | August 12, 2026 7:59 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सीरीज का चौथा वनडे मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 231 रनों की साझेदारी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

जादरान-अटल की शतकीय पारी, अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ बनाया वनडे क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर

IANS | August 12, 2026 7:34 PM

बेलफास्ट, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 343 रन लगाए।

कैंसर जैसी बीमारी रातों-रात नहीं होती, ये हमारी आदतों, तनाव और जीवनशैली से जुड़े खराब फैसलों का नतीजा : जोंटी रोड्स

IANS | August 12, 2026 6:51 PM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने बताया कि कैंसर जैसी बीमारी रातों-रात नहीं होती है, बल्कि यह खराब अदातों, तनाव और लाइफस्टाइल से जुड़े गलत फैसलों का नतीजा होती है। उन्होंने लोगों को अच्छी जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

IANS | August 12, 2026 2:55 PM

कोलंबो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। चोट के चलते कुशल मेंडिस और पाथुम निसांका सीरीज के पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

IANS | August 12, 2026 2:16 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री की है। बाबर को वेस्टइंडीज दौरे पर उनकी शानदार बल्लेबाजी का इनाम मिला है।

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

IANS | August 12, 2026 12:50 PM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इसी खेल में अपनी दूसरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। रहाणे 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज से कमेंट्री की दुनिया में कदम रखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

IANS | August 12, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से शुरू हो रहा है। डार्विन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।