सिंहावलोकन 2025: भारत की शेरनियों ने जीते 3 विश्व कप, महिला क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास रहा ये साल

IANS | December 19, 2025 5:14 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। 'साल 2025' भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास रहा है। इस वर्ष भारत की बेटियों ने तीन विश्व कप खिताब अपने नाम किए। इसके अलावा, भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर भी इतिहास रचा। आइए, इस वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।

स्मैट: हरियाणा को हराकर झारखंड पहली बार चैंपियन बनी, कप्तान ईशान किशन रहे जीत के नायक

IANS | December 18, 2025 8:21 PM

पुणे, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराया। जीत के हीरो कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने 101 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। ईशान फाइनल में शतक बनाने वाले पहले कप्तान भी बने।

जन्मतिथि विशेष: एक महान क्रिकेटर और कप्तान, रिकी पोटिंग होना मुश्किल है

IANS | December 18, 2025 7:48 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। महान क्रिकेटर होना और महान कप्तान होना दोनों अलग-अलग चीजें हैं। रिकी पोंटिंग ऐसे विरले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने दोनों किरदारों में बड़ी सफलता अर्जित की। पोंटिंग जितने बड़े बल्लेबाज थे उतने ही बड़े कप्तान थे। उनके बेशुमार रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं। पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज और क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तान हैं।

सिंहावलोकन 2025: वनडे फॉर्मेट में विराट और रोहित के अलावा इन 3 भारतीयों का रहा जलवा

IANS | December 18, 2025 5:54 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट के लिहाज से साल 2025 बेहतरीन रहा। साल की शुरुआत में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 की जीत के साथ भारतीय टीम ने साल का समापन सफलतापूर्वक किया।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: फैंस हुए मायूस, लखनऊ में कोहरे की वजह से टी20 मैच रद्द

IANS | December 17, 2025 9:42 PM

लखनऊ, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच कोहरे के कारण रद्द हो गया। तय समय के अनुसार मैच में टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, लेकिन बार-बार निरीक्षण के बाद अंपायर्स ने यहां के हालात को खेलने के अनुरूप नहीं पाया। ऐसे में सीरीज का अगला मैच निर्णायक बन गया है, जो 19 दिसंबर को अहमदाबाद में आयोजित होगा।

लालचंद राजपूत : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कोच, जिन्होंने स्कॉटलैंड के लिए लिस्ट-ए मुकाबले खेले

IANS | December 17, 2025 7:11 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कोच लालचंद राजपूत ने खेल जगत में शोहरत हासिल की है। अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और यूएई की टीम को कोचिंग दे चुके लालचंद राजपूत ने अपने अनुभव और अनुशासन से कई युवा खिलाड़ियों को निखारा है। स्कॉटलैंड की तरफ से लिस्ट-ए मुकाबले खेल चुके लालचंद राजपूत ने उस देश में भी काफी लोकप्रियता हासिल की। इस खिलाड़ी का योगदान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सराहनीय माना जाता है।

सिंहावलोकन 2025 : 'रन मशीन' विराट कोहली के लिए साल रहा बेमिसाल, बड़ी उपलब्धियां की हासिल

IANS | December 17, 2025 7:08 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए 'साल 2025' बेहद खास रहा है। इस वर्ष उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल खिताब जीतने के साथ मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। आइए, जानते हैं कि इस साल विराट कोहली ने कौन सी बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं?

खुद भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, बेटे ने आईपीएल नीलामी में रचा इतिहास, तो सीना गर्व से चौड़ा

IANS | December 17, 2025 6:05 PM

भरतपुर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले 'अनकैप्ड खिलाड़ी' बनने पर कार्तिक बेहद खुश हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने पिता को दिया, जो खुद एक क्रिकेटर रहे हैं।

18 दिसंबर विशेष: सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ की थी अपने वनडे करियर की शुरुआत

IANS | December 17, 2025 2:39 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सिर्फ 16 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले सचिन ने जब 2013 में संन्यास लिया, तो बल्लेबाजी के तमाम बड़े रिकॉर्ड उनके नाम थे। सचिन ने टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में अपनी श्रेष्ठता साबित की, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड असाधारण है।

5 विदेशी खिलाड़ी, जिन पर आईपीएल ऑक्शन में जमकर बरसा पैसा

IANS | December 16, 2025 11:58 PM

अबू धाबी, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को एतिहाद एरिना में आयोजित हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई। इसी के साथ कैमरून आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।