आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने के लिए चुनाव तारीखों और टीम वेन्यू फाइनल होने का इंतजार: बीसीसीआई

IANS | January 21, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान अभी तक नहीं किया जा सका है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीसीसीआई इंतजार कर रही है कि राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाए, उसके बाद आईपीएल 2026 के शेड्यूल की घोषणा की जाए ताकि चुनाव और मैचों के बीच क्लैश वाली स्थिति न बने।

टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश टीम के भारत न आने के रुख का पाकिस्तान ने किया समर्थन: रिपोर्ट

IANS | January 21, 2026 1:39 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम भारत न भेजने के फैसले का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने समर्थन किया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बांग्लादेश किसके शह पर विश्व कप के लिए भारत न आने के अपने बयान को बार-बार दोहरा रहा है।

हमारी टीम न्यूजीलैंड से ज्यादा मजबूत, टी20 सीरीज जीतेंगे

IANS | January 21, 2026 12:08 PM

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में बुधवार को पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। युवा क्रिकेटरों और फैंस के बीच इस मैच को लेकर उत्साह है। युवा क्रिकेटरों का मानना है कि वनडे सीरीज में मिली हार की निराशा भुलाते हुए भारतीय टीम टी20 सीरीज में जोरदार वापसी करेगी और सीरीज पर कब्जा करेगी।

'भविष्य के सितारों को देखकर अच्छा लगा', जय शाह अंडर-19 विश्व कप देखने नामीबिया पहुंचे

IANS | January 21, 2026 10:41 AM

विंडहोक, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह सीनियर क्रिकेट के साथ-साथ जूनियर स्तर की क्रिकेट पर भी नजर बनाए हैं। जय शाह नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेली जा रही अंडर-19 विश्व कप को देखने के लिए नामीबिया पहुंचे हुए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

सूर्यकुमार यादव लगाएंगे स्पेशल 'शतक', चौथे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे

IANS | January 21, 2026 9:36 AM

नागपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में स्पेशल 'शतक' लगाएंगे। ऐसा करने वाले वह भारत के चौथे खिलाड़ी बनेंगे।

नागपुर टी20: कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रहेगी निगाह, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

IANS | January 21, 2026 8:56 AM

नागपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को नागपुर में खेला जाएगा। वनडे सीरीज जीतने के बाद जहां न्यूजीलैंड बढ़े आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बतौर बल्लेबाज प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

डब्ल्यूपीएल: जेमिमा ने खेली कप्तानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने एमआई को 7 विकेट से हराया

IANS | January 20, 2026 11:15 PM

वडोदरा, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने मंगलवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 7 विकेट से मात दी। यह डीसी की सीजन में दूसरी जीत रही, जबकि एमआई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

महिला प्रीमियर लीग: नट साइवर ब्रंट का अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 155 रन का लक्ष्य

IANS | January 20, 2026 9:17 PM

वडोदरा, 20 जनवरी (आईएएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं।

ईशान किशन का नागपुर टी20 में खेलना तय, न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?

IANS | January 20, 2026 8:50 PM

नागपुर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के अच्छे दिन आ गए हैं। घरेलू क्रिकेट में पिछले दो साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह मिली है। पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन प्राथमिकता हैं, ऐसे में ईशान को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी मुश्किल थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किशन का खेलना तय बताया है।

'भारतीय बैडमिंटन को आपने आगे बढ़ाया', साइना नेहवाल के शानदार करियर की युवराज सिंह ने की तारीफ

IANS | January 20, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मंगलवार की सुबह भारतीय बैडमिंटन प्रेमियों के लिए निराशाजनक रही। इसकी वजह भारतीय बैडमिंटन की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में से एक साइना नेहवाल रहीं। साइना ने बैडमिंटन से संन्यास लेकर खेल प्रेमियों को चौंका दिया। उन खेल प्रेमियों की उम्मीद भी टूटी जो साइना की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे।