बांग्लादेश के समर्थन में आईसीसी से पंगा लेने पर पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो सकती है

IANS | January 26, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की जुगलबंदी दोनों देशों के क्रिकेट पर भारी पड़ने वाली है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम तो टी20 विश्व कप से बाहर हो चुकी है। बीसीबी को इसका बड़ा आर्थिक नुकसान होना तय है। भविष्य में आईसीसी बीसीबी पर कई कड़े प्रतिबंध भी लगा सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का समर्थन करने, उसके पक्ष में बयान देने का बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

गणतंत्र दिवस: सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण, धवन, रैना सहित इन क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

IANS | January 26, 2026 10:56 AM

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के साथ पूरी दुनिया में जहां भी भारतीय हैं, वहां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

टीम घोषित करने के बाद भी पाकिस्तान के विश्व कप में खेलने पर संशय: रिपोर्ट

IANS | January 26, 2026 9:23 AM

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के ऐलान के साथ ही माना जा रहा है कि पाकिस्तान विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए तैयार है, लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ और है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्व कप खेलने पर अब भी संशय बना हुआ है।

'क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है', युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले अभिषेक शर्मा

IANS | January 26, 2026 8:51 AM

गुवाहाटी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज के तौर पर अपनी जगह और मजबूत कर ली। अभिषेक ने 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए।

महज 10 ओवरों में 150 से ज्यादा रनों का टारगेट हासिल, टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास

IANS | January 25, 2026 10:52 PM

गुवाहाटी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 154 रनों के टारगेट को महज 10 ओवरों में हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत फुल मेंबर टीम के खिलाफ 150+ रन के टारगेट का पीछा करते हुए सर्वाधिक गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज करने वाला देश बन गया है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बने अभिषेक शर्मा

IANS | January 25, 2026 10:20 PM

गुवाहाटी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ 25 वर्षीय खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

अभिषेक-सूर्या की तूफानी पारी के दम पर भारत की 8 विकेट से जीत, टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

IANS | January 25, 2026 9:52 PM

गुवाहाटी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवरों में हासिल कर लिया। लगातार तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप: मैकेंजी का 'चौका', सुपर-6 में वेस्टइंडीज की आयरलैंड पर 25 रन से जीत

IANS | January 25, 2026 9:30 PM

विंडहोक, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मिका मैकेंजी की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 25 रन से मात दी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 'सुपर सिक्स' में ऑस्ट्रेलिया का दमदार आगाज, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

IANS | January 25, 2026 7:32 PM

विंडहोक, 25 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर सिक्स मैच अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की।

'पद्म श्री' से सम्मानित होंगे रोहित शर्मा-हरमनप्रीत कौर समेत ये खिलाड़ी, विजय अमृतराज को 'पद्म भूषण'

IANS | January 25, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत को बतौर कप्तान विश्व कप खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को 'पद्म श्री' पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इनके साथ 6 अन्य खिलाड़ी भी इस अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज 'पद्म भूषण' से सम्मानित होंगे।