बीबीएल: स्कॉर्चर्स की शानदार शुरुआत, बारिश से प्रभावित मुकाबले में सिक्सर्स को 5 विकेट से हराया
पर्थ, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 की शुरुआत जीत के साथ की है। पर्थ स्टेडियम में खेले गए सीजन के पहले ही मुकाबले में स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की।