साइमन जोंस : एशेज के भुला दिए गए हीरो, जिनकी रिवर्स स्विंग से पोंटिंग भी रहे खौफजदा
नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच साल 2005 में खेली गई एशेज सीरीज में साइमन जोंस ने अपनी रिवर्स स्विंग से जलवा बिखेरा था। इस दौरान उन्होंने 4 मुकाबलों में 21 की औसत के साथ 18 विकेट हासिल करते हुए इंग्लैंड को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई।