पुण्यतिथि विशेष : हॉकी के 'जादूगर' मेजर ध्यानचंद, जिन्हें अपनी सेना में शामिल करना चाहता था हिटलर

IANS | December 2, 2025 11:24 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अद्भुत गेंद नियंत्रण और गोल करने की क्षमता ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। जब गेंद ध्यानचंद के हॉकी स्टिक से लगती तो मानो चिपक जाती थी। एक मैच के दौरान उनकी हॉकी स्टिक को तोड़कर भी देखा गया, लेकिन ध्यानचंद की छवि बेदाग ही रही, क्योंकि यह सिर्फ उनकी स्किल का ही कमाल था।

जनवरी में टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल

IANS | December 2, 2025 9:35 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम अगले साल टी20 विश्व कप से पहले जनवरी में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगी। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इससे पहले, 7-11 जनवरी के बीच दोनों देश टी20 सीरीज के 3 मुकाबले खेलेंगे।

साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम का पहला भारत दौरा, जिसमें मेहमान टीम ने मुंह की खाई

IANS | December 2, 2025 9:32 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीकी टीम 1960 के दशक तक ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ ही क्रिकेट मैच खेलती रही। इस बीच 'रंगभेद नीति' का विरोध जारी रहा। आखिरकार, इस टीम पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन

IANS | December 2, 2025 6:17 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन अर्नोल्ड स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दिग्गज खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में सोमवार को अंतिम सांस ली।

स्मैट 2025 : हार्दिक पंड्या की दमदार वापसी, तूफानी बल्लेबाजी के साथ बने जीत के हीरो

IANS | December 2, 2025 4:32 PM

हैदराबाद, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। हार्दिक पंड्या ने लंबे वक्त बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए अपना जलवा बिखेरा है। मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलीट ग्रुप-सी मैच में हार्दिक पंड्या को पंजाब के खिलाफ ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

मिताली राज: एक सफल बल्लेबाज और कप्तान के करियर को 2017 की उस हार ने अधूरा कर दिया

IANS | December 2, 2025 3:36 PM

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अपना पहला विश्व कप जीता था। भारतीय महिला टीम की पहली विश्व कप विजय की यात्रा काफी लंबी रही है। इस यात्रा में कई ऐसे नाम रहे हैं, जिन्होंने भारतीय टीम को मौजूदा स्वरूप देने में बड़ी और यादगार भूमिका निभाई है। इनमें से सबसे बड़ा नाम मिताली राज का है।

वर्ल्ड कप जीतने पर तोहफा, रेल मंत्रालय ने स्नेह राणा को दिया प्रमोशन

IANS | December 1, 2025 8:02 PM

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। रेल मंत्रालय ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देने की मंजूरी दे दी है। स्नेह राणा ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

क्रिकेट मैदान के बाद अब यहां इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत कौर

IANS | December 1, 2025 5:32 PM

जयपुर, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। जयपुर वैक्स म्यूजियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टैच्यू को बनाने का काम शुरू हो गया है। हरमनप्रीत दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर होंगी, जिनका अपना वैक्स स्टैच्यू होगा। यह उपलब्धि क्रिकेट जगत में उनके असाधारण प्रभाव को दर्शाती है।

ऑपरेशन सद्भावनाः डोडा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, कर्नल महिपाल सिंह भाटी बोले-खेलते रहना जरूरी

IANS | December 1, 2025 10:36 AM

डोडा, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 'ऑपरेशन सद्भावना' के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सीओ26आरआर कर्नल महिपाल सिंह भाटी मौजूद रहे हैं, जिन्होंने युवाओं की तारीफ की और उम्मीद जताई कि भविष्य में जम्मू-कश्मीर के कई युवा राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलें।

रांची वनडे में 17 रन से जीती भारतीय टीम, लड़कर हारी दक्षिण अफ्रीका

IANS | November 30, 2025 10:17 PM

रांची, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में खेले गए पहले वनडे में 17 रन से हराकर 3 तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।