गुजरात में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन, उत्साह में नजर आए सूरत के खिलाड़ी
सूरत, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है। अहमदाबाद में आयोजित होने वाले इन खेलों में खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत के साथ उतरने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। सूरत में युवा शटलर और टेबल टेनिस खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।