2019 के बाद भारतीय महिला क्रिकेट में आया बदलाव: गांगुली
मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली का मानना है कि देश में महिला क्रिकेट ने 2019 के बाद से पुरुषों की तुलना में अधिक प्रगति की है, खासकर जब से महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) शुरू हुई है।