जन्मदिन विशेष: नितीश राणा के लिए 2025 घर वापसी का साल रहा
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। आक्रामक बल्लेबाज, बेहतरीन फील्डर और उपयोगी गेंदबाज नितीश राणा का कद भारतीय क्रिकेट में उनकी क्षमता के मुताबिक नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें बहुत कम मौके मिले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने प्रदर्शन से उन्होंने अपना नाम बनाया है, इसके बावजूद उनके करियर में अस्थिरता रही है। उनकी घरेलू टीम और आईपीएल टीम भी बदलती रही है, लेकिन साल 2025 उनके लिए घर वापसी का साल रहा है।