'गर्व और सम्मान की बात', प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद बोले रवींद्र जडेजा
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जडेजा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।