पीएसएल: पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मुकाबलों का बैन
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी फखर जमान को बॉल टैंपरिंग के चलते पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।