टी20 विश्व कप: टिम सेफर्ट का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

IANS | February 8, 2026 2:37 PM

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड ने अपने सफर का शानदार आगाज किया है। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 183 के लक्ष्य को सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।

टी20 विश्व कप: यूएसए के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की पारी को गौतम गंभीर ने बताया 'मास्टरक्लास'

IANS | February 8, 2026 2:09 PM

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैच के श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। हेड कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार यादव की पारी देख बेहद खुश नजर आए और इसे 'मास्टरक्लास' की संज्ञा देते हुए दबाव में खेली गई श्रेष्ठ टी20 पारियों में से एक बताया।

टी20 विश्व कप: गुलबदीन नायब का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का लक्ष्य

IANS | February 8, 2026 1:02 PM

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब के अर्धशतक के दम पर 182 रन बनाए हैं।

टी20 विश्व कप: भारत बनाम यूएसए मैच में बने ये रिकॉर्ड, लगातार जीत के मामले में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

IANS | February 8, 2026 11:45 AM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में यूएसए को 29 रनों से हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ की। हालांकि यह जीत भारत के लिए आसान नहीं रही और मैच के दौरान कुछ समय के लिए टीम मुश्किल में भी दिखी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार नाबाद 84 रन की पारी और आखिरी समय में टीम में आए मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी (3 विकेट देकर 29 रन) की बदौलत भारत अपने घरेलू टूर्नामेंट का पहला मैच जीत पाया।

टी20 विश्व कप 2026 : न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के साथ दूसरे दिन की शुरुआत, कुछ छह टीमों के हैं मुकाबले

IANS | February 8, 2026 11:22 AM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में दूसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच के साथ हुई, जहां अफगान टीम ने टॉस जीतकर कीवियों को पहले गेंदबाजी के लिए बुलाया है। टी20 विश्व कप में आज भी तीन मुकाबले होने जा रहे हैं।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिले यूएसए एम्बेसडर, क्रिकेट के विकास पर हुई चर्चा

IANS | February 7, 2026 11:56 PM

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के एम्बेसडर सर्जियो गोर ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम यूएसए मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की।

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

IANS | February 7, 2026 11:35 PM

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना सफर शुरू कर दिया है। टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच यूएसए के खिलाफ खेला जिसमें 29 रन से जीत हासिल की। भारत-यूएसए मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप की ट्रॉफी के साथ मैदान में आए। उनके साथ आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद रहे। दोनों ने ट्रॉफी का अनावरण किया।

77 पर 6 विकेट गंवाने के बाद किसी बल्लेबाज का अंत तक खेलना जरूरी था: सूर्यकुमार यादव

IANS | February 7, 2026 11:16 PM

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने यूएसए को 29 रन से हरा दिया। टीम इंडिया के जीत के हीरो कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 49 गेंद पर नाबाद 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। भारतीय कप्तान को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टी20 विश्व कप: टीम इंडिया का जीत के साथ आगाज, यूएसए को 29 रन से हराया

IANS | February 7, 2026 10:51 PM

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। गत चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप ए के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक अर्धशतक के दम पर यूएसए को 29 रन से हरा दिया।

मोहम्मद अजहरुद्दीन: दुनिया के इकलौते बल्लेबाज जिनके नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

IANS | February 7, 2026 10:31 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट में मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम बतौर बल्लेबाज और कप्तान बहुत बड़ा है। लंबे समय तक देश की कप्तानी करने वाले अजहरुद्दीन मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज रहे और अपने समय में टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी रहे। कलाइयों के जादुगर के नाम से मशहूर अजहरुद्दीन के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है जो सिर्फ और सिर्फ उनके ही नाम है।