आईपीएल 2026: एसआरएच को झटका, तेज गेंदबाज डेविड पायने शेष सीजन से बाहर
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज डेविड पायने टखने में चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। फिलहाल टीम ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।