भारत का डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना कठिन, न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद मुश्किल में टीम इंडिया
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले जिस ड्रीम जीत की तलाश में रोहित ब्रिगेड थी, वह मुमकिन नहीं हो पाई। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवा दी है। अपने ही घर पर पहली बार तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया के सितारे गर्दिश में हैं। इस हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा सवालों के घेरे में हैं।