आईपीएल 2026 : प्लेऑफ में खिताब का प्रबल दावेदार कौन? दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चला है। मंगलवार से प्लेऑफ के रोमांच की शुरुआत होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी), सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अंतिम चार में जगह बनाई है। आइए समझते हैं कि इन चारों में खिताब की प्रबल दावेदार कौन सी टीम नजर आ रही है और क्यों।