आईपीएल 2026 नीलामी: 'इसी टीम के साथ करियर शुरू किया', राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने पर बोले रवि बिश्नोई
अबू धाबी, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस करिश्माई गेंदबाज को आरआर ने अबू धाबी में चल रही मिनी नीलामी में 7.2 करोड़ में खरीदा।