आईपीएल 2026: आरआर ने दूसरे क्वालीफायर में जीटी के खिलाफ टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

IANS | May 29, 2026 7:15 PM

न्यू चंडीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

ऋषभ पंत का एलएसजी के लिए कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर कैसा प्रदर्शन रहा है?

IANS | May 29, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएल 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पंत ने एलएसजी प्रबंधन से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। एलएसजी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने की आधिकारिक जानकारी दी।

टी20 मुंबई लीग: सरफराज खान ने अच्छी कप्तानी करने और खिताब जीतने का किया वादा

IANS | May 29, 2026 6:00 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। टी20 मुंबई लीग 1 जून से 13 जून तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेली जाएगी। लीग पुरुष और महिला दोनों वर्ग में आयोजित हो रही है। पुरुष वर्ग में 8 टीमें हैं, जबकि महिला वर्ग में 3 टीमें हैं। सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।

आईपीएल 2026 में टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान

IANS | May 29, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्रदर्शन' शर्मनाक' रहा। ये टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। 'प्लेऑफ' की रेस से बाहर होने के बाद पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। खुद फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई ने आईपीएल में 'खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र' के अंदर स्मार्ट ग्लास पर लगाया बैन, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

IANS | May 29, 2026 4:32 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार-रोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने 'खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र' (पीएमओए) के अंदर 'स्मार्ट गॉगल्स' या धूप के चश्मे रखने और इस्तेमाल करने पर सख्त रोक लगा दी है।

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी

IANS | May 29, 2026 3:59 PM

बुलावायो, 29 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम सितंबर में 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने शुक्रवार को इस दौरे की पुष्टि की। इन दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली पहली द्विपक्षीय महिला सीरीज होगी।

आईपीएल 2026: दूसरे क्वालीफायर में आरआर के ये 5 खिलाड़ी बने सकते हैं जीटी के लिए बड़ा सिरदर्द

IANS | May 29, 2026 12:19 PM

न्यू चंडीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके आ रही आरआर टीम के ये पांच खिलाड़ी जीटी के लिए दूसरे क्वालीफायर में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

आईपीएल 2026 : बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा क्वालीफायर, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

IANS | May 29, 2026 10:59 AM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। हालांकि, अगर दूसरे क्वालीफायर में मौसम की मार पड़ती है और बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो इसका फायदा जीटी को मिलेगा।

आरआर बनाम जीटी: दूसरे क्वालीफायर में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें

IANS | May 29, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। जीटी को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आरआर ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो दूसरे क्वालीफायर में अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 38 रनों से हराया, जेमिमा-यास्तिका की दमदार पारी

IANS | May 29, 2026 7:40 AM

चेम्सफोर्ड, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज जीत के साथ किया है। पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 38 रनों से हराया। जेमिमा रोड्रिग्स और यास्तिका भाटिया ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि डेब्यू मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए।