'3.6.9' के बाद शिव माधव का बड़ा दांव, अब 1980 के दशक की सुपरहीरो कहानी में दिखेगा विज्ञान और फैंटेसी का मेल

IANS | August 17, 2026 2:47 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक शिव माधव, जिन्हें विज्ञान पर आधारित फिल्म '3.6.9' के लिए जाना जाता है, अब अपनी अगली फिल्म के साथ एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। उनकी फिल्म '3.6.9' ने महज 81 मिनट में 100 कलाकारों के साथ शूट होने वाली फिल्म के तौर पर दो विश्व रिकॉर्ड बनाए थे, लेकिन जिस पहचान की उम्मीद शिव को थी, वह उन्हें नहीं मिल पाई।

इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की फिर बनी जोड़ी, 21 साल बाद 'गनमास्टर जी9' में साथ लौटे आदित्य दत्त

IANS | August 17, 2026 1:48 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी को याद करते ही 2000 के दशक का वह दौर याद आ जाता है, जब 'आशिक बनाया आपने' के गाने और इमरान का रोमांटिक अंदाज खूब चर्चा में था। अब करीब 21 साल बाद यह तिकड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। फिल्ममेकर आदित्य दत्त, अभिनेता इमरान हाशमी और संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया अब 'गनमास्टर जी9' लेकर पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं।

मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान'

IANS | August 16, 2026 6:47 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। 'शक्तिमान' के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने देश के राष्ट्रगान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग की है कि 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम्' को देश का राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। आईएएनएस से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा कि वह यह बात पहले भी कह चुके हैं और अब चाहते हैं कि इस दिशा में जल्द से जल्द फैसला लिया जाए।

जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई 'द बंगाल फाइल्स' की स्क्रीनिंग, बीजेपी विधायक बोले-'हर पूजा पंडाल में दिखाई जाए फिल्म'

IANS | August 16, 2026 5:48 PM

कोलकाता, 16 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में रविवार को 'द बंगाल फाइल्स' की स्क्रीनिंग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई। नेशनलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट और पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी कर्मचारी परिषद ने मिलकर कैंपस में फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस मौके पर आयोजक सौम्यदीप घोष और बीजेपी विधायक दीपांजन चक्रवर्ती ने फिल्म और उससे जुड़े इतिहास को लेकर अपनी बात रखी। आयोजकों ने कहा कि फिल्म को देखने के बाद लोगों को इतिहास के उन हिस्सों को समझने का मौका मिलेगा, जिन पर लंबे समय तक चर्चा नहीं हुई।

सिर्फ नाटक की रिहर्सल देखने गए थे निशिकांत कामत, एक सवाल के जवाब ने बदल दी पूरी जिंदगी

IANS | August 16, 2026 5:46 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। निशिकांत कामत उन फिल्मकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली थी। उनकी फिल्मों में आम लोगों की जिंदगी, उनकी परेशानियां और समाज की सच्चाई दिखाई देती थी। 'डोम्बीवली फास्ट', 'मुंबई मेरी जान', 'फोर्स', 'दृश्यम' और 'मदारी' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों को अलग-अलग तरह की कहानियां दीं। निर्देशन के साथ-साथ उन्होंने अभिनय में भी अपनी पहचान बनाई। उनके करियर की शुरुआत एक ऐसे मौके से हुई थी, जब वह सिर्फ शौक के लिए एक नाटक की रिहर्सल देखने पहुंचे थे और वहां खड़े-खड़े ही थिएटर का हिस्सा बन गए।

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

IANS | August 16, 2026 12:50 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। 'कैसी ये यारियां' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीति टेलर हाल ही में रियलिटी शो 'एलायंस' में नजर आई थीं। इस शो में उनके सफर के दौरान जहां कई भावुक पल देखने को मिले, वहीं कुछ रिश्तों ने भी खूब ध्यान खींचा। शो से जुड़े अनुभवों और अपनी निजी सोच को लेकर नीति ने आईएएनएस से खास बातचीत की।

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

IANS | August 16, 2026 12:44 PM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रही हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली है, लेकिन इन दिनों वह एक नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी हुई हैं। उन्हें कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को होस्ट करने के लिए चुना गया है।

'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

IANS | August 16, 2026 11:54 AM

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकी वालिया लंबे समय से पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाती रही हैं, लेकिन फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में उनका नया अंदाज दर्शकों के लिए खासा दिलचस्प रहा है। फिल्म में वह मैंडी का किरदार निभा रही हैं, जो तेज-तर्रार और अपनी बात खुलकर करने वाली महिला है। मैंडी की पर्सनैलिटी को निकी ने अपनी असल जिंदगी के स्वभाव से बिल्कुल अलग बताया।

उस्ताद अमीर खां : तीन उस्तादों की तीन खूबियां लेकर बनाई अलग शैली, ऐसे बने इंदौर घराने के जनक

IANS | August 14, 2026 9:10 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की दुनिया में उस्ताद अमीर खां का राग को पेश करने का अंदाज बिल्कुल अलग था। यही वजह है कि आगे चलकर उनकी गायकी की अलग पहचान बनी। खास बात यह थी कि उन्होंने किसी एक संगीत शैली की नकल नहीं की, बल्कि अलग-अलग बड़े उस्तादों से सीखी बातों को अपने अंदाज में ढाला। इसी अनोखे मेल से आगे चलकर इंदौर घराने की पहचान बनी।

पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख, बोले- मेरा वनवास अभी खत्म नहीं हुआ

IANS | August 14, 2026 12:16 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की 14वीं पुण्यतिथि पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने भावुक अंदाज में अपने पिता को याद किया।