'कबूतर जा, जा, जा' लिखने वाले देव कोहली का 80 साल की उम्र में निधन
मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज बॉलीवुड लिरिसिस्ट देव कोहली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 'कबूतर जा, जा, जा', 'ये काली-काली आंखें', 'दिल दीवाना, बिन सजना के माने ना' और 'चलती है क्या नौ से बारह' जैसे यादगार सुपरहिट गाने लिखे थे।