दोस्त-परिवार संग खूब खेलता हूं होली, रंग-गुलाल और गुझिया के साथ कायम है 'देसी अंदाज' : विवेक रंजन अग्निहोत्री (आईएएनएस साक्षात्कार)
मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। रंगों के त्योहार होली को लेकर दुनिया भर में धूम मची है। आम लोगों के साथ फिल्म जगत के सितारे भी खुशियों के रंग में रंगे नजर आए। इस बीच निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ अपनी पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह होली पर क्या खास करते हैं और इस बार उनकी क्या योजना है?