दो वर्षों में पेट्रोल और डीजल वाहनों के बराबर हो जाएगी ईवी की लागत : नितिन गडकरी
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का चलन आने वाले समय में बढ़ेगा। इस कारण अगले दो वर्षों में ईवी की लागत पेट्रोल और डीजल वाहनों के बराबर आ जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोमवार को यह बयान दिया गया।