'पावर वॉरियर्स' को नई ताकत, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने दिए एडवांस थर्मल इमेजिंग टूल
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। मुंबई में लगातार बढ़ती ऊर्जा मांग को ध्यान में रख, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपनी फ्रंटलाइन टीम ‘पावर वॉरियर्स’ को एडवांस मोबाइल इंफ्रारेड (आईआर) इमेजिंग टूल से सुसज्जित किया है। यह बिजली आपूर्ति के प्रति विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है।