सेवा व्यापार में लाभ और रेमिटेंस के बढ़ने से भारत का चालू खाता रहेगा सुरक्षित: क्रिसिल
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। क्रिसिल की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत को सर्विसेज ट्रेड सरप्लस और रेमिटेंस के मजबूत प्रवाह से फायदा हो रहा है। उम्मीद है कि ये करंट अकाउंट को एक सेफ जोन उपलब्ध कराएगा।