नए साल में बाजार थोड़ा नर्वस

IANS | January 3, 2024 4:59 PM

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। शेयर बाजार में कुछ सेक्टर में मूल्यांकन बढ़ा हुआ लगता है। ऐसा माइक्रो-कैप शेयरों में उछाल और एसएमई के प्रति कुछ उत्साह से पता चलता है। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज में बिजनेस प्रमुख जयकृष्ण गांधी ने बुधवार को ये बात कही।

अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में प्रयोग हो रहे आठ मॉडल

IANS | January 3, 2024 4:29 PM

लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राम नगरी अयोध्या को आठ परिकल्पनाओं के आधार पर वैश्विक नगरी के रूप में उभारा जा रहा है। यहां पर 30.5 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं में से अधिकांश 2024 में पूरी हो रही हैं। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अयोध्या के लिए प्राप्त हुए 6 हजार करोड़ से अधिक के निवेश भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए धरातल पर उतरने को बिल्कुल तैयार हैं।

विद्युतीकरण में सुधार होने से भारत में इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़ी

IANS | January 3, 2024 4:07 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। विद्युतीकरण में सुधार होने से भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (ई2डब्ल्यू) की बिक्री दिसंबर में साल-दर-साल 17 प्रतिशत बढ़ गई।

वेनेजुएला ने ओएनजीसी विदेश को 600 मिलियन डॉलर का बकाया वसूलने में मदद के लिए की तेल की पेशकश

IANS | January 3, 2024 4:04 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने बुधवार को कहा कि वेनेजुएला भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को लैटिन अमेरिकी देश में एक तेल क्षेत्र में हिस्सेदारी के लाभांश के रूप में 600 मिलियन डॉलर के बकाया की वसूली में मदद करने के लिए ओएनजीसी विदेश को तेल देने पर सहमत हो गया है।

आईटेल ने 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम वाला भारत का पहला बेहद सस्ता स्मार्टफोन ए70 किया लॉन्च

IANS | January 3, 2024 4:00 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत वाले सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड आईटेल ने बुधवार को मेमोरी फ्यूजन के जरिए 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम के साथ देश का पहला फोन सिर्फ 7,299 रुपये में लॉन्च किया। इसे 2024 में कंपनी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

2022 में 21 की तुलना में 2023 में केवल दो कंपनियां बनीं यूनिकॉर्न

IANS | January 3, 2024 3:08 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में निजी इक्विटी-वेंचर कैपिटल (पीई-वीसी) फर्मों द्वारा निवेश का मूल्य 2023 में 38 प्रतिशत गिरकर 30 अरब डॉलर से कम हो गया। वेंचर इंटेलिजेंस के अनुसार पीई-वीसी फर्मों ने भारतीय कंपनियों में पिछले वर्ष में 47.6 बिलियन डॉलर (1,362 सौदों में) की तुलना में 2023 में 29.7 अरब डॉलर (756 सौदों में) का निवेश किया।

2024 में युवाओं के लिए रियलमी का नया मंत्र, 'मेक इट रियल'

IANS | January 3, 2024 2:10 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2023 रियलमी के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। अपनी पांचवीं एनिवर्सरी का जश्न मनाते हुए, ब्रांड ग्लोबल लेवल पर 200 मिलियन स्मार्टफोन की शिपिंग तक पहुंच गया।

2023 में 57 आईपीओ में से 41 को 10 गुना से ज्यादा का मिला मेगा रिस्पॉन्स

IANS | January 3, 2024 1:26 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)।प्राइम डेटाबेस के अनुसार, 57 भारतीय कॉरपोरेट्स ने 2023 में मुख्य बोर्ड आईपीओ के माध्यम से 49,434 करोड़ रुपये जुटाए, जो 2022 में 40 आईपीओ द्वारा जुटाए गए 59,302 करोड़ रुपये से 17 प्रतिशत कम है।

लगातार खरीददार रहे घरेलू फंड अब कर रहे मुनाफावसूली

IANS | January 3, 2024 12:59 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मुनाफावसूली शुरू होने से बाजार काफी अस्थिर हो गया है और यहां तक कि लगातार खरीददार रहे डीआईआई भी मुनाफावसूली कर रहे हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने ये बात कही है।

मोटोरोला ने अपने भारतीय कारोबार का नेतृत्व करने के लिए टीएम नरसिम्हन को किया नियुक्त

IANS | January 3, 2024 12:25 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया ने बुधवार को देश में अपने मोबाइल बिजनेस ग्रुप के प्रबंध निदेशक के रूप में टी.एम. नरसिम्हन की नियुक्ति की घोषणा की।