इंदौर, हावड़ा, वाराणसी समेत कई अन्य रूट्स पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाएगी रेलवे
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने भीड़भाड़ वाले कई रूट्स पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। यह जानकारी भारतीय रेलवे की ओर से रविवार को दी गई।