88 प्रतिशत ग्लोबल फर्मों के पास अब डेडिकेटेड एआई बजट, इंटेलिजेंट एजेंट पर केंद्रित ध्यान : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। लगभग 88 प्रतिशत वैश्विक उद्यमों के पास अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए डेडिकेटेड बजट है, जिनमें से लगभग दो-तिहाई अपने कुल टेक बजट का 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सा एआई प्रोजेक्ट्स पर खर्च कर रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।