भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक विकास दर को आगे बढ़ाने में निभा रही मुख्य भूमिका : आरबीआई
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। अस्थिर और चुनौतीपूर्ण वैश्विक हालातों के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक विकास दर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसकी वजह अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार और नीतिगत समर्थन होना है। यह बयान भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को दिया।