औसत न्यूनतम बैलेंस बढ़ाने की रिपोर्ट्स का एचडीएफसी बैंक ने किया खंडन, कहा- नहीं हुआ कोई बदलाव
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि बैंक ने शहरी ब्रांचों में बचत खातों में औसत न्यूनतम बैलेंस की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया है। साथ ही कहा कि बैंक की ओर से ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।