जेएसडब्ल्यू सीमेंट का शेयर लिस्टिंग के पहले दिन करीब 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। जेएसडब्ल्यू सीमेंट का शेयर गुरुवार को लिस्टिंग के पहले दिन करीब 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनी के 3,600 करोड़ रुपए के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) को निवेशकों से मजबूत रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद भी इसमें गिरावट देखी गई।