अदाणी और गूगल ने विशाखापत्तनम में भारत का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर बनाने के लिए साझेदारी की
विशाखापत्तनम, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी समूह की कंपनी अदाणीकॉनेक्स और गूगल ने मंगलवार को भारत में सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर बनाने के लिए साझेदारी का ऐलान किया। यह डेटा सेंटर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बनाया जाएगा। इसमें करीब अगले पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर का निवेश होगा।