गीडा : अदाणी समूह और कोका कोला के प्रमुख बॉटलर ने भी उद्योग लगाने को ली जमीन
गोरखपुर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। निवेशकों की मांग के अनुरूप गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने न केवल लैंड बैंक समृद्ध किया है, बल्कि साल दर साल औद्योगिक भूखंडों का आवंटन भी तेज हुआ है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में तो गीडा ने अब तक 54 नई यूनिट्स के लिए रिकॉर्ड 182 एकड़ भूमि का आवंटन किया है। इससे 5,800 करोड़ रुपए के नए पूंजी निवेश के साथ 8,500 लोगों के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।