जूपी ने रियल-मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद 170 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन गेमिंग कंपनी जूपी ने गुरुवार को 170 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है, यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 30 प्रतिशत है। कंपनी की ओर से यह फैसला ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद लिया गया है।